Connect with us

दर्दनाक हादसा: उत्तरकाशी में बोलेरो हादसे का शिकार, पांच लोग थे सवार, एक की मौत…

उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: उत्तरकाशी में बोलेरो हादसे का शिकार, पांच लोग थे सवार, एक की मौत…

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील क्षेत्र में कल रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक दिन पूर्व 6 जूलाई को रात करीब 8 बजे बड़कोट तहसील के सुनाल्डी डाण्डागांव मोटर मार्ग पर एक बोलेरो कार जैसे ही सुनाल्डी पुल के पास पहुंची वैसे ही बेकाबू होकर हादसे का शिकार हो गई। इस कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से तीन लोग गंभीर घायल हुए थे। दुर्घटना घायल लोगों में से खुशाल सिंह नेगी (नेगी जनरल स्टोर बडकोट) का उपचार के दौरान निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं…

उनके निधन पर इलाके में शोक की लहर है। कई लोग सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर सुनने के बाद दुःख जता रहे हैं और दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को हिम्मत बनाए रखने के साथ सांत्वना भी दे रहे हैं। बता दें कि कल रात करीब आठ बजे उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के सुनाली पुल के पास एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 07 टीए-7135 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उप जिलाधिकारी बड़कोट मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 

जानकारी के अनुसार इस कार में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में 3 सवार गंभीर घायल हुए हैं, सभी घायलों को हॉस्पिटल लाया गया है। जबकि 2 लोग मामूली चोटिल बताए जा रहे हैं। गंभीर घायलों में से दुकान स्वामी खुशाल सिंह नेगी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उनका बड़कोट में नेगी जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का निधन के बाद रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top